समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पंजाब के पापुलर सिंगर श्री मनकीरत ने भेंट की। श्री अखिलेश यादव ने उन्हें शाल ओढ़ाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया। श्री यादव ने कहा कि श्री मनकीरत न केवल हिन्दुस्तान अपितु विदेशों में भी बहुत लोकप्रिय हैं। गीत-संगीत की दुनिया में उनका बड़ा नाम है। उन्होंने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद में 5 करोड़ की धनराशि अब तक खर्च कर देने के लिए उनकी सराहना की।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सिख समाज ने देश-विदेश में अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई है। सरकार ने उनकी वैसी मदद नहीं की जैसी करनी चाहिए थी। भाजपा की डबल इंजन सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। हिरासत में मौतें हो रही है। फर्जी इनकाउण्टर हो रहे हैं। महिलाएं, बच्चियां असुरक्षित है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लोकतंत्र में वोटों की लूट की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
चुपके से पता चला अखिलेश यादव का मिशन 2027…. किसी को बताना नहीं
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पंजाब में बाढ़ की समस्या गंभीर है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए है। वे सब परेशान है। बड़ी संख्या में पशु और मनुष्य बाढ़ में बह गए है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने में सरकार विफल है। लोगों की सुरक्षा और पशु चारे की कोई व्यवस्था नहीं है।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बाढ़ग्रस्त परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई करे। बाढ़ग्रस्त इलाकों में दवा-इलाज की व्यवस्था करे। बाढ़ का पानी उतरने पर फैलने वाले तमाम रोगों की रोकथाम की पहले से व्यवस्था करनी चाहिए।

कौन हैं मनकीरत औलख?
मनकीरत औलख एक भारतीय गायक हैं, जो पंजाबी संगीत जगत में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2013 में “दर्शन करके” गाने से गायकी की शुरुआत की और अपने दूसरे गाने “काका जी” से प्रसिद्धि हासिल की। उनका जन्म 2 अक्टूबर को हरियाणा के फतेहाबाद में एक सिख परिवार में हुआ था और वर्तमान में वे मोहाली, पंजाब में रहते हैं। औलख एक प्रतिष्ठित कलाकार हैं जो दुनिया भर में लाइव शो करते हैं और उनके कई सफल एकल गाने हैं।
मुख्य जानकारी
पूरा नाम: मनकीरत सिंह औलख
जन्म: 2 अक्टूबर, फतेहाबाद, हरियाणा
निवास: मोहाली, पंजाब
करियर: गायक, दुनिया भर में लाइव शो करते हैं
शुरुआत: 2013 में “दर्शन करके”, जिसमें “काका जी” उनका सबसे बड़ा हिट गाना रहा।
पृष्ठभूमि
शिक्षा: उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हरियाणा के फतेहाबाद में पूरी की और चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
परिवार: वे एक सिख परिवार से हैं और निशांत सिंह औलख के पुत्र हैं।
उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
मनकीरत औलख को कई पुरस्कार मिले हैं और 2021 तक उन्हें देश के सबसे सफल और सम्मानित पंजाबी कलाकारों में से एक माना जाता है। उनके एकल गीतों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।


